प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद से हटाए गुंबर और गांधी
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व विधायक राजीव गुंबर और लाजकृष्ण गांधी को हटा दिया गया है। जनपद से विधायक ब्रिजेश सिंह सहित चार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जिले से देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह, पूर्व विधायक महावीर राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर पुंडीर और महानगर से पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सहारनपुर से अभी तक पूर्व विधायक राजीव गुंबर और लाजकृष्ण गांधी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे, जिन्हें पार्टी हाईकमान ने हटा दिया है।