सहारनपुर। हरियाली तीज पर्व श्री जाहरवीर गोगा महाराज के प्रतीक चिन्ह नेजा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। कई जगहों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्री गुग्घा म्हाड़ी सुधार सभा समिति के तत्वाधान में मोहल्ला गणपत सराय से नेजा की शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, जो पुरानी मंडी, बुढ्डीमाई चौक, कालूबाबा मंदिर होते हुए मानकमऊ स्थिम म्हाड़ी पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग चौधरी ताराचंद ने सहित अनेक लोगों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। ओम प्रकाश सैनी, विनोद कुमार, गुलशन सागर, राधेश्याम, पंकज उपाध्याय, पवन कुमार, काशीराम, सुरेश आदि मौजूद रहे।