फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समाज ने किया कांविड़यों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम समाज ने किया कांविड़यों का स्वागत
विज्ञापन


सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित कांवड़ शिविर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने शिवभक्तों का स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एम आजाद अंसारी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिवभक्तों का स्वागत कर फल वितरित किए। अंसारी ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है जो लोग हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पाटने का काम कर रहे हैं। उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है। कांवड़ यात्रा हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा के लिए सबको आगे आना चाहिए। तब्बसुम खान, लाइबा, सोमवती, मीनाक्षी, हीना, साईस्ता, सविता, मुनिया, बबली, लीलावती, मोनू, पिंकी, राशिद अंसारी, साजिद हसन, अफजाल खान, इरशाद खान, हाफिज वाजिद, अली मुर्तजा, अकरम, समीर खान, मोहम्मद शोएब मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें