रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। अखिल भारतीय गुर्जर प्रचारिणी सभा की बैठक में सभा के प्रधान चौधरी देवराज सिंह ने कहा कि बीएससी एजी प्रथम वर्ष में स्ववित्त पोषित योजना के अंतर्गत नया सेक्शन शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा बीएसी फिजीकल के छात्रों की फीस 25 प्रतिशत कम की जाएगी और जो छात्र स्टेट व नेशनल खिलाड़ी होंगे, उनकी पूरी फीस माफ की जाएगी। विद्यालय हाल में आयोजित बैठक में सभा के प्रधान चौधरी देवराज सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में स्ववित्त पोषित योजना के अंतर्गत एमकाम, एमए अंग्रेजी इसी सत्र से शुरू किसी जा रहा है। नए सत्र से शुरू होने वाले बीएससी कंप्यूटर साइंस व एमएससी बाटनी कोर्स भी शुरू होगा, इसके लिए प्रबंध समिति प्रयास कर रही है। जिससे महाविद्यालय में प्रवेश की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। बैठक में चौधरी तेज सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. जयमल सिंह, चौधरी मनोज, नपेंद्र सिंह, चौधरी मैनपाल, ऋषिपाल सिंह, मेघराज सिंह, मोहकम सिंह, चौधरी ओमबीर, साहब सिंह, संतोष कुमार, कृष्णकांत, कंवर सिंह, पप्पू प्रधान, मांगेेराम, डा. जेपी सिंह, सुरेंद्र कुमार, योगेश चौधरी आदि रहे।