फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
साईं के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री साईं श्रद्धा सबूरी परिवार की ओर से पांचवां श्री साईं पालकी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
खलासी लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीरज भटनागर ने बाबा साईं नाथ का पूजन किया। वेद प्रकाश, जयमाला, धीरज, विशाल सैनी, परवीन मल्होत्रा, राकेश चांदना ने बाबा का श्रृंगार किया। समीर और हयात निजामी ने साईं संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना और गणपति बप्पा मोरया के गुणगान से किया। उन्होंने तेरी नजर मुझ पर हुई साईं, दीवाना तेरा आया, अली-अली कहना के गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। छोटी सरकार डेरा बंदा नवाज से आए क्षितिज मेहता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसमें डा. संदीप, संजय मल्होत्रा, अमित जैन, अवनीश जैन, मन्नू वोहरा, सुरेश बेदी, रमेश चंद्र सैनी, ज्योति अरोड़ा, चारु, आंचल, प्रियंका, मोनिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें