गंगोह। नगरपालिका सभासद वसीम अहमद ने ईओ से की शिकायत में कहा है कि पीठ बाजार के पास वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। कुछ लोगों द्वारा इस संपत्ति की तीन दुकानों को तोड़ कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इन लोगों ने न तो वक्फ बोर्ड से कोई अनुमति ली है और न ही नगरपालिका से नक्शा स्वीकृत कराया है। इस निर्माण में पालिका की भूमि पर भी अवैध कब्जा किया जा रहा है। सभासद की शिकायत पर ईओ ने मौके का निरीक्षण कर कार्य बंद करा दिया था। मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद अवैध निर्माण रविवार को फिर से शुरू कर दिया गया जिसे पुलिस ने फिर से बंद करा दिया है। सभासद का आरोप है कि एक नेता की शह पर वक्फ बोर्ड की संपत्ति को खुर्द बुर्द कर उस पर कब्जा किया जा रहा है।