सहारनपुर। संत निरंकारी सत्संग भवन पर बाबा हरदेव महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर समर्पण दिवस मनाया गया। उनके मानवता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
देहरादून रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर आयोजित समर्पण दिवस पर बाबा हरदेव सिंह महाराज
को साध संगत ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शाखा संयोजक हरबंस लाल जुनेजा ने अपने विचार रखे। अमरजीत सिंह, रजनीश कुमार, धमेंद्र, अनमोल, किशन लाल, मनमोहन कृष्ण, प्रेम गुलाटी आदि मौजूद रहे।