परशुराम जयंती के उपलक्ष्य
में समारोह 6 मई को होगा
सहारनपुर। पैरामाउंट स्थित सभागार में जागृत युवा ब्राह्मण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष पंडित राजीव शर्मा और अर्जुन पंडित ने कहा कि छह मई को सरसावा में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम होगा। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और उसे सफल बनाने का आह्वान किया गया। सभा के सदस्य मयंक शर्मा ने 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित हुए सफल कार्यक्रम पर सभी का आभार जताया। महेश पंडित, दीपक शर्मा, कपिल कौशिक, साहिल शर्मा, पूजा शर्मा, भोला पंडित, आदित्य भारद्वाज, विवेक पंत, हेमंत शर्मा, मुकुल पंडित, निक्की शर्मा, वैभव शर्मा मौजूद रहे।