फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय-विक्रय सहकारी समिति सहारनपुर का चुनाव निर्विरोध संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। क्रय-विक्रय सहकारी समिति सहारनपुर का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। रमा शर्मा को सभापति और श्याम नाथ शर्मा को उपसभापति चुना गया।
विज्ञापन

बेहट अड्डा बस स्टैंड परिसर में चुनाव अधिकारी मनीष दत्त की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि सभापति पद के लिए रमा शर्मा और उपसभापति पद के लिए श्याम नाथ शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का भी एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ। क्रय-विक्रय सहकारी समिति सहारनपुर प्रबंध कमेटी में रमा शर्मा को सभापति, श्यामनाथ शर्मा को उपसभापति और जयंती प्रसाद, दुष्यंत कुमार, सतीश कुमार, सुरेशपाल, मुकेश कुमार त्यागी, पूनम कौशिक, पुष्प लता तथा सुनीता को संचालक पद पर निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें