फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवादारों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
निरंकारी मिशन के सेवादारों ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। निरंकारी मिशन के निरंकारी चैरिटेबिल फाउंडेशन की ओर से गुुरु पूजा दिवस के उपलक्ष्य में अनुयायियों ने सफाई अभियान चलाया।
संत निरंकारी ब्रांच नकुड़ की ओर से नगर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्रांच प्रमुख धीर सिंह सैनी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रांच प्रमुख धीर सिंह सैनी ने किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत निरंकारी मिशन ने रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई करने में विशेष योगदान दिया। इस दौरान सफाई अभियान के तहत नगर के मुख्य बाजारों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी संख्या में अनुयायियों ने सफाई की। इस दौरान रामनाथ वाल्मीकि, देशराज, स्नेहलता, निशा, बबली, भरत सिंह, साहब सिंह सैनी, सभाचंद व बिशन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें