गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलकर समाज करेगा तरक्की
सहारनपुर। चकराता मार्ग स्थित सभागार में गुरु रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि गुरु रविदास ने हमेशा समाज को सही दिशा देने का काम किया। उनके बताए रास्तों पर चलकर समाज तरक्की कर सकता है। इसके पश्चात नगर विधायक, व्यापारी नेता आशीष वैश्य, सपा नगर अध्यक्ष आजम शाह, राजीव अग्रवाल ने नेहरू मार्केट में शोभायात्रा का स्वागत किया। रामशरण गंधर्व, निरंजन कर्णवाल, दीन दयाल, नरेश कुमार, सुरेंद्र मोंगा, नितिन गर्ग, विवेक मित्तल, गिरीराज वर्मा मौजूद रहे।