फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम और एसपी देहात ने शीतकालीन भ्रमण में सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। शीतकालीन भ्रमण के दौरान एडीएम ई व एसपी देहात ने शिमलाना गांव में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान एडीएम ई एससी दूबे ने बारी बारी से विकास कार्यों की मौके पर पहुंचकर जांच की। शनिवार को दोनों अधिकारी शिमलाना गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में पहुंचे। उन्होंने गांव में राशन, नाले निर्माण खडंजा, सीसी रोड से लेकर पेंशन तक का सत्यापन गांववासियों की मौजूदगी में किया। कुछ ग्रामीणों द्वारा सफाई कर्मियों व लेखपाल की गलत शिकायत करने पर शिकायत कर्ताओं को हड़काया। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने ग्रामीणों से आपसी छोटे मोटे विवादों को मिल बैठ कर सुलझाने की सलाह दी। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र के गांव उमरी मजबता पहुंच कर गांव में हुए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें