फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर क्लास कंपीटिशन में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर क्लास कंपीटिशन में छात्रों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मेपल्स एकेडमी में शुक्रवार को इंटर क्लास कंपीटिशन का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया।
नेशनल फ्लैग मैकिंग में प्री-नर्सरी से कक्षा एक तक बच्चों ने भाग लिया। इसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार की सामग्री का प्रयोग कर आकर्षक राष्ट्रीय ध्वज बनाए। प्रतियोगिता में एमान, कायना, अविका, आदित्य तायल प्रथम, वंदिता, श्रृष्टि, रणवीर, आतिक द्वितीय और कृतिका, पार्थ, परी, देवांग तृतीय रहे। बैंड मैकिंग में दूसरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें आराध्या, इशिका, सिद्धांशी, माघव, वंश, तन्मय, अनुष्का जैन प्रथम, मनस्वी, श्रृयांश, नमन, मानवी, मारिया, धैर्य, साहिल, अनुष्का गोयल द्वितीय जबकि फलक, दिव्यांशी, वैष्णवी, प्रियांशी, रिद्धिका, दीप्ति, राधिका तायल तृतीय स्थान पर रहे। छटी से 11वीं तक के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। प्रतियोगिता में मनस्वी धीमान, शिवम, वेदिका, अनन्या अत्री, राधिका प्रथम, काजल पुंडीर, श्रुति, राधिका त्यागी, विदुषी द्वितीय और गौरी गर्ग, पारखी जैन, अनमोल वर्मा तृतीय रहे। इस दौरान ग्लोबल स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आठवीं कक्षा के छात्र निर्भय राणा को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डीके धीमान ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास बढ़ता है। इस दौरान अंजली त्यागी, नीलम सिंघल, हुस्ना परवीन, योगिता, ईशा शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें