सहारनपुर। धोबी समाज विकास महासंघ एवं संत गाडगे बाबा जागृति मंच के सदस्यों ने संत गाडगे का 61वां परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा भाव से मनाया।
लेबर कॉलोनी में वेद प्रकाश के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने संत गाडगे की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष राजकुमार धेबी ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के साथ कंधे से कंधा मिलकर संत गाडगे ने समाज को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई है। हम संत गाडगे के बताए रास्तों पर चलकर समाज में फैली बुराइयों को दूर कर सकते हैं। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आनंद स्वरूप ने कहा कि संत गाडगे ने जमीनी स्तर पर समाज को जोड़ने का काम किया। उन्होंने शिक्षा के लिए स्कूल और कॉलेज खोलने के कार्य किए। जीवन में शिक्षा के बिना कोई भी समाज उन्नति नहीं कर सकता है। हमें अपने बच्चों को शिक्षित करने की आवश्यकता है। राजकुमार, प्रमोद, मनोज, आनंद, स्वरूप, संजीव, साहब सिंह, नरेश, दीपक, रमेश, मेशी राम, नकली राम, मांगेराम, राजू, कमल सिंह, गौरव, माधोराम, नीरज, मंगल, दिनेश जाटव, राम स्वरूप, ओम प्रकाश, अमरपाल, हरीलाल, रणधीर आदि मौजूद रहे।