अमृतसर के लिए जत्था रवाना
सहारनपुर। पंजाबी सामाजिक संस्था संभाल परिवार का जत्था गुरुद्वारा श्री हरमिंद्र साहिब अमृतसर के दर्शन के लिए रवाना हो गया। कार्यक्रम संयोजक सरदार राजेंद्र सिंह कोहली व सुरजीत सिंह ने बताया कि सभी सदस्यों को गुरुद्वारा श्री हरमिंद्र सिंह अमृतसर, बाबा बुढ़ा सिंह गुरुद्वारा, छैंटा सिंह, स्वामी रामतीर्थ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। जत्थे में अध्यक्ष सरदार सुपनीत सिंह, संयोजक दलीम अरोड़ा, प्रवीण आहूजा, सुरेंद्र मोहन कालड़ा, हरजीत सिंह, महेंद्र टुटेजा आदि शामिल हैं।