सहारनपुर। निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने रूपरेखा तैयार कर ली है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी और वापसी की कार्य योजना बनाई गई है।
जिलाधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि नगर निगम और नगर पंचायत सुल्तानपुर से संबंधित पोलिंग पार्टियां केंद्रीय भंडारण निगम जनता रोड से रवाना होंगी और मतदान होने के बाद यहीं पहुंचेंगी। मतों की गणना भी यहीं पर होगी। देवबंद नगर पालिका की पोलिंग पार्टियां केंद्रीय भंडारण से रवाना होंगी और मतदान के बाद गोकुलचंद रहती देवी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवबंद मतगणना केंद्र पर पहुंचेंगी। नगर पंचायत बेहट की पोलिंगा पार्टियां केंद्रीय भंडारण निगम से रवाना होकर मतदान के बाद बेहट तहसील परिसर मतगणना केंद्र पर पहुंचेगी। नगर पालिका नकुड़, नगर पालिका गंगोह, सरसावा, नगर पंचायत अंबेहटा पीर, तीतरो की पोलिंग पार्टियां केंद्रीय भंडारण निगम से रवाना होगी। मतदान के बाद मतगणना केंद्र केएलएमजी इंटर कॉलेज नकुड़ पहुंचेगी। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान व नानौता की पोलिंग पार्टियां केंद्रीय भंडारण निगम से रवाना होगी। मतदान के मतगणना केंद्र गोचर इंटर कॉलेज पहुंचेगी।