फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना मांगने पर धमकी दे रहे प्रधान और सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। पुवांरका विकास खंड की ग्राम पंचायत कमेशपुर के दलित पंचायत सदस्य ने प्रधान और पंचायत सचिव पर धमकी देने तथा दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सीडीओ से शिकायत की है। पंचायत सदस्य अशोक ने सीडीओ को लिखे पत्र में अवगत कराया कि उसने बीडीओ पुंवारका से 47 बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। सूचना न मिलने पर 25 जुलाई को उसने सीडीओ के यहां अपील की थी। इस पर चार अगस्त को सुनवाई थी। उस दिन पंचायत सचिव ने 15 दिन में सूचना उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था। जब उसने निर्धारित तारीख गुजरने के बाद सचिव से जानकारी चाही तो उसने और ग्राम प्रधान ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, प्रधान रानी और पंचायत सचिव इसलामुद्दीन का कहना है कि आरोप मिथ्या है। सूचना मांगने पर उसे उपलब्ध कराने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें