जन्माष्टमी पर्व को लेकर रूट डायवर्जन
सहारनपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। जन्माष्टमी पर होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंगलवार की दोपहर चार बजे से जिले की ट्रैफिक व्यवस्था बदल जाएगी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मार्गों के बदलाव के बारे में सभी थाना प्रभारियों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
-------------
यह रहेगी यातायात व्यवस्था
-- सरसावा की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहन नकुड़, रामपुर मनिहारान से होकर जाएंगे।
-- सरसावा की ओर से देहरादून जाने वाले वाहन चिलकाना, बेहट, कलसिया, फतेहपुर से होकर जाएंगे।
-- देहरादून की ओर से अंबाला जाने वाले फतेहपुर, कलसिया, चिलकाना और सरसावा से होकर जाएंगे।
-- देहरादून की ओर दिल्ली जाने वाले वाहन गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता से होकर जाएंगे।
-- दिल्ली की ओर से देहरादून जाने वाले वाहन रामपुर मनिहारान, बड़गांव, देवबंद से होकर जाएंगे।
-- दिल्ली की ओर से अंबाला जाने वाले वाहन नानौता, गंगोह, नकुड़, सरसावा से होकर जाएंगे।