फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय प्रमाण पत्र तो बना दिया निवासी मानने से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। गांव खंडलाना निवासी संदीप पुत्र धूम सिंह ने बताया कि उसने एक जनसेवा केंद्र के माध्यम से आय प्रमाण पत्र के बनवाने के लिए आवेदन किया था। लेखपाल की रिपोर्ट के बाद 9 अगस्त को आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। संदीप और उसके पुत्र हरिओम खटाना ने सामान्य निवास प्रमाण पत्र के लिए भी आवेदन किया हुआ था। संदीप ने बताया कि जिस कार्यालय द्वारा उसे इसी गांव के पते पर आय प्रमाण पत्र जारी किया गया, उसी कार्यालय द्वारा पिता पुत्र के सामान्य निवास प्रमाण पत्र नहीं बनाए। संदीप के अनुसार कार्यालय उन्हें उस गांव का निवासी ही नहीं मान रहा है। संदीप प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें