फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग की टीम ने किया तीन दुकानदारों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम विभाग की टीम ने किया तीन दुकानदारों का चालान
विज्ञापन

नानौता(सहारनपुर)। साप्ताहिक बंदी के दौरान श्रम विभाग की टीम द्वारा थाना पुलिस के साथ नगर के बाजार में खुली तीन दुकानों के स्वामियों का चालान किया। नानौता नगर में बृहस्पतिवार साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित है। बृहस्पतिवार को सहारनपुर से आए श्रम विभाग अधिकारी एनके चौधरी व एसके त्रिपाठी ने थाना पुलिस को साथ लेकर बाजार का दौरा करते हुए वीडियोग्राफी की। इस दौरान उन्होंने बाजार में खुली मिले प्रतिष्ठानों पर तीन दुकानदारों के चालान काटे। जबकि कुछ अन्य दुकानों के स्वामी शटर डालकर फरार हो गए। श्रम अधिकारियों द्वारा की गई इस कार्रवाई से नगर के दुकानदारों में दिन भर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें