फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों की जांच के लिए जिले में लगेंगे 81 हेल्थ एटीएम

विज्ञापन
हेल्थ एटीएम मशीन। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अब मरीजों को अपने स्वास्थ्य की जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चार से पांच मिनट में जांच कर रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके लिए जनपद में 81 हेल्थ एटीएम लगेंगे। हेल्थ एटीएम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद में बीमारियों की जांच एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, टीबी अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधा है। वहीं, कुछ जांच जिला अस्पताल को छोड़कर अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर न होने से मरीजों को दौड़ लगानी पड़ती है। जिला अस्पताल में सुबह 11 बजे तक ही जांच होती है। इसमें मरीजों का काफी समय लग जाता है। रिपोर्ट भी मरीजों को अगले दिन मिल पाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जनपद में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, टीबी अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगेंगे। दिसंबर तक हेल्थ एटीएम लग जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी है।
59 प्रकार की होंगी जांच
हेल्थ एटीएम लग जाने के बाद 59 प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। इनमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबोलिक एज, बॉडी फैट, ऑक्सीजन की मात्रा, हाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास आदि जांच करा सकेंगे। इसके साथ ही तत्काल बॉडी स्क्रीनिंग के लिए 16 पैरामीटर की जांच हो सकेगी। ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, रैपिड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, एचआईवी, लीड ईसीजी, डिजिटल स्टेथोस्कोप, डर्मास्कोप, ऑटोस्कोप जैसी जांच भी जा सकती है।
विज्ञापन

यहां लगेंगे हेल्थ एटीएम
एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, टीबी अस्पताल, सीएचसी चिलकाना, सरसावा, नकुड़, अंबेहटा, गंगोह, सिकंदरपुर, रामपुर मनिहारान, अंबेहटा चांद, नानौता, जदौड़ा पांडा, नागल, देवबंद, रणखंडी, सुनहेटी, सबदलपुर, फतेहपुर, राडौल, सढ़ौली, बेहट, पुवांरका, हरौड़ा, पीएचसी बीतिया, खजूरी, कोटा, जदौड़ा जट्ट, सलारपुरा, बावेल बुजुर्ग, जीवाला, कोरवा, तल्हेड़ी बुजुर्ग, बड़गांव, इस्लामनगर आदि में हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे।
इस प्रकार होंगी जांच
हेल्थ एटीएम में स्क्रीनिंग और ब्लड की जांच होगी। बीपी, पल्स रेट, वजन, लंबाई आदि के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी, जबकि डेंगू, मलेरिया के लिए ब्लड लिया जाएगा। शुगर जांच की तरह रैपिड किट से ब्लड लेकर चिप को मशीन में लगाया जाएगा। उसके बाद चार से पांच मिनट में जांच और रिपोर्ट का प्रिंट निकल आएगा।
जनपद में 81 हेल्थ एटीएम लगने हैं। इसके लिए हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिसंबर तक सभी जगहों पर हेल्थ एटीएम स्थापित कर दिए जाएंगे। इससे मरीजों को जांच कराने में परेशानी नहीं होंगी।
विज्ञापन

- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें