कुलहिंद राब्ता मदारिस-ए-इस्लामिया अरबिया दारुल उलूम के तहत हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। कुलहिंद राब्ता मदारिस-ए-इस्लामिया अरबिया दारुल उलूम (बोर्ड) के तहत अरबी (प्रथम वर्ष) के छात्रों की वार्षिक लिखित परीक्षा कराई गई। जिसमें विभिन्न मदरसों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
शनिवार को राज्य राजमार्ग स्थित दारुल उलूम जकरिया में आयोजित हुई लिखित परीक्षा में मदरसा जामिया तुश शेख, नासिर उल उलूम पांडोली, हयातुल उलूम नल्हेडा, मदरसा अल माहद अल इस्लामी देवबंद, दारुल उलूम जकरिया और मदरसा तालीमुल इस्लाम खेड़ामुगल के अरबी अव्वल के 76 छात्रों ने हिस्सा लिया। दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ खान कासमी ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 19 फरवरी को घोषित किया जाएगा। परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें मौलाना मुस्तकीम गंगोह, मुफ्ती असजद, अंबहेटा पीर, मुफ्ती परवेज गंगोह, मुफ्ती हारुन, कारी सलमान, कारी फर्रुख आदि मौजूद रहे।