नागल में वर वधु को आशीर्वाद देते क्षेत्रीय विधायक
नागल/रामपुर मनिहारान। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नागल में 43 तथा रामपुर मनिहारान में 33 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। विधायक देवेंद्र निम ने नव युगलों को प्रमाण पत्र और उपहार भेंट करते हुए सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
नागल ब्लाॅक परिसर में आयोजित समारोह में 14 मुस्लिम 29 हिंदू जोड़े दांपत्य जीवन में बंधे। निकाह मौलाना खलील अहमद और फेरे पंडित नीतीश व मुकेश शर्मा संपन्न कराए गए। सभापति मान सिंह, बीडीओ अंबरीष कुमार, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, बालेश राठौर, जितेंद्र कुमार, मोनू प्रधान, मुकेश प्रधान, पवन त्यागी, अर्चना यादव, अंजलि, फिरोज आदि रहे।
रामपुर मनिहारान में 33 हिंदू और तीन मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। विधायक देवेंद्र निम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उपहार भेंट किए। बीडीओ केपी श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत कुशलपाल सिंह, पुष्पा शर्मा, संजय चौधरी, ओमवीर प्रधान, रामेंद्र राणा, सुमित चौधरी आदि रहे।