फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 24 घंटे के अभियान में पकड़े 75 आरोपी

Thu, 27 Apr 2023 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में 24 घंटे का अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत विभिन्न मामलों में 75 आरोपी पकड़े गए हैं। इसी तरह पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन


एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की जा रही है। संवेदनशील और अति संवदेनशील इलाकों व मतदान केंद्रों चिह्नित कर लिया गया है। अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके लिए खुफिया विभाग को भी सक्रिय किया गया है।

इसी क्रम में 24 घंटे के लिए वांछित व वांटेड, गैंगस्टर आरोपियों, अवैध शराब, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ तस्करों, शरारती तत्वों, लुटेरों और चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत जिले भर में विभिन्न मामलों में 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


रात भर दौड़ती रहीं पुलिस टीमें

जिले 21 थानों की पुलिस टीमें रात भर अपराधियों को पकड़ने के लिए दौड़ती रही। जिला बदर आरोपियों के घर भी दबिश दी गई। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें