कोरोना वैक्सीन लगवाने में योगदान देने वाली प्रधान को प्रशस्ति पत्र देते डीएम अखिलेश सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/छुटमलपुर। कोरोना से बचाव के लिए अपनी ग्राम पंचायतों में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी ग्रामीणों को कोविड की प्रथम डोज का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने पर जिले की 74 पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें रामपुर मनिहारान ब्लॉक के 14, नानौता ब्लॉक के चार प्रधानों को डीएम अखिलेश सिंह एवं एसएसपी आकाश तोमर, साढ़ौली कदीम के 16, मुजफ्फराबाद के पांच ग्राम प्रधानों को अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी, बलियाखेड़ी के छह, देवबंद के आठ, नागल के 12, सरसावा के पांच और गंगोह के चार ग्राम प्रधानों को संबंधित एसडीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा मौजूद रहे।