नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मंगलवार को दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या-51909 करीब सवा 11 बजे नानौता रेलवे स्टेशन से सोना अर्जुनपुर हॉल्ट पर पहुंची। वहां से जैसे ही वह आगे चली तो करीब 400 मीटर दूरी पर एक अधेड़ युवक ट्रेन के इंजन के आगे कूद गया। इसके चलती उसका चेहरा बुरी तरह से कट गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।