ठेकेदार से मारपीट कर निर्माण रुकवाया
नागल। थाना देवबंद क्षेत्र के गांव नाफेपुर निवासी जीशान ने नागल थाने में तहरीर देकर बताया कि वह गांव पहाड़पुर में प्रधान निधि से आरसीसी का निर्माण करा रहा है। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही तीन लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और उसकी पिटाई कर दी। इसमें वह घायल हो गया। हमलावरों ने जबरन निर्माण कार्य भी रुकवा दिया। धमकी दी कि यदि सीसी रोड डाली तो परिणाम गंभीर होंगे। ब्यूरो