फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूठी पत्नि नहीं मानी तो साली को ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। रूठी बीबी नहीं मानी तो युवक अपने भाईयों के साथ मिलकर नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया। किशोरी के पिता ने अपने दामाद और उसके भाईयों के खिलाफ बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का एक वर्ष पूर्व हरियाणा के जिला करनाल के गांव कालरम निवासी युवक के साथ विवाह हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसकी पुत्री के ससुराल वाले दहेज को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते आ रहे थे। आरोप है कि बीते 11 नवंबर को उसकी बेटी को मारपीट कर घर निकाला तो वह अपने मायके आकर रहने लगी। बुधवार को युवक अपने भाईयों के साथ अपनी रूठी बीवी को मनाने के लिये ससुराल पहुंचा। आरोप है कि महिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। रात में दामाद अपने भाईयों के साथ ससुराल में ही रुका। आरोप है कि सुबह होने से पहले ही वह पत्नी की छोटी बहन को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के पिता ने बेटी को बरामद कराने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें