रावण के अंत के बाद किया श्रीराम का राजतिलक किया
बेहट। अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक माना जाने वाला विजयदशमी का पर्व कस्बे सहित देहात में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मोहल्ला महाजनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में श्री रामलीला उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव का समापन होने के बाद शुक्रवार को विजयादशमी के पर्व पर मंदिर परिसर मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के अंत के बाद भगवान श्री राम का राजतिलक किया गया और उसके बाद कस्बे में विजयी जुलूस निकाला गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा ने भगवान श्री राम का राजतिलक किया। इसके बाद मंदिर परिसर से विजय जुलूस प्रारंभ हुआ और कस्बे के विभिन्न गली मोहल्लों से होते हुए मेन रोड पर पहुंचा यहां से जुलूस मोहल्ला खालसा से होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचने पर संपन्न हुआ। भगवान श्री राम के रथ के सारथी की बोली वरुण कुमार के नाम 17 हजार 500 रुपये में छोड़ी गई। वें रथ के सारथी बने। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू, मोहम्मद अहमद काजमी, श्री रामलीला उत्सव कमेटी के प्रबंधक संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी, पूर्व चेयरमैन शाह महमूद हसन, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार जैन, एसडीएम बेहट शिव नारायण शर्मा, सीओ ब्रह्मपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह, बृजेश जैन, अवनीश अग्रवाल, जिनेंद्र जैन, मोहित जैन, सुधीर कर्णवाल, महमूद अली खां, दीपक सिंघल, मुस्तकीम अय्यूबी, फूलचंद बाल्मीकी, अजय सिंघल, अनिल सिंघल, वशिष्ट गुप्ता आदि की मौजूदगी रही।