फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर कर दिया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर कर दिया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन

सहारनपुर। चंद्रनगर स्थित जैन मंदिर में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति ने वज्र की झनकार और रानी चेलना नामक नृत्य नाटिका का मंचन किया। इसमें वैष्णवी नृत्यालय के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, चंद्रनगर जैन समाज के अध्यक्ष डा. एके जैन, महामंत्री प्रवीण जैन, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की महानगर संयोजक रंजना नैब ने संयुक्त रूप से भगवान महावीर के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रमोद जैन, एसके जैन, प्रवीण जैन, अनुज जैन ने जिनवाणी की स्थापना की। स्वागत नृत्य प्रिंसी, खुशी, मान्या, प्रेक्षा, प्राची ने प्रस्तुत किया। महापौर संजीव वालिया ने जैन धर्म के सिद्धांतों को विश्व के लिए लाभकारी बताया। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि आज जब सभी धर्मों में अपना वर्चस्व कायम करने की होड़ लगी है, लेकिन जैन धर्मावलंबी अहिंसा के मार्ग पर चलकर आत्म कल्याण की ओर अग्रसर रहते हैं। कोरियोग्राफर रंजना नैब के निर्देशन में एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। नत्या, पहल, तरुणा, दिव्यांशी, यदवी, आराध्या, रिदम और सानवी ने सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसमें चंद्रजैन, विशाल जैन, सुशील, प्रकाश, दिनेश, बीएम जैन, अविनाश जैन, वीर कुमार, राजीव, उमा, मीना, आशा, मिनाक्षी, रेणू, वीणा, तिलक, सौरभ, रविंद्र, खुशी, प्रिंसी, मान्या, प्राची, आस्था, प्रेक्षा, आशीष जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें