फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और सचिव की जांच न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान और सचिव पर सरकारी धन में गड़बड़झाला एवं अधिकारियों पर मामले की जांच नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नकुड़ ब्लॉक के गांव रणदेवा निवासी रामकुमार शर्मा का कहना है कि ग्राम प्रधान और सचिव सरकारी धन की बंदरबांट कर रहे हैं। ग्राम पंचायत में 2015 से लेकर आज तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ। सरकारी धन को हड़पने का काम किया जा रहा है। इसकी शिकायत उसने दो माह पूर्व डीएम से की थी। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। आरोप है कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने आज तक जांच नहीं की। वह अब मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वाईपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने खुद ग्राम रणदेवा दौरा किया था। ग्राम प्रधान और सचिव स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में लगे हैं। इसलिए उन्होंने कार्य पूरा होने तक का समय मांगा है। ग्राम प्रधान और सचिव का पक्ष सुनने और कार्यों से संबंधित दस्तावेज की जांच के बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें