फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान महादेव का किया रूद्राभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान महादेव का किया रूद्राभिषेक
विज्ञापन

सहारनपुर। शिवरात्रि पर श्री बालाजी धाम में भगवान महादेव का रूद्राभिषेक और 31 पार्थिव शिवलिंग का पूजन श्रद्धाभाव से किया गया।
बेहट रोड स्थित बालाजी धाम में संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में 31 परिवारों ने पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया। पूजन कार्य आचार्य अजय किरण वंदन, आचार्य प्रमोद वशिष्ठ, आचार्य मोहित कौशिक, आचार्य शुभम अत्री, आचार्य शुभम कौशिक, पंडित बलदेव राज तिवारी ने विधि-विधान से कराया। पार्थिव शिवलिंगों का गंगाजल, दूध, दही, घी से अभिषेक करार गुलाल, चांदी, इत्र, धतुरा, बेलपत्र और भांग पत्र से श्रृंगार किया गया। भगवान शंकर को अंग वस्त्र, चांदी का मुकुट, छत्र अर्पित कर महाकाल के स्वरूप में श्रृंगार किया गया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि जो भक्त रूद्राभिषेक सिद्घपीठ स्थान पर करता है तो तो उसके ग्रह दोष दूर हो जाते हैं और मनोकामना पूर्ण होती है। शिवरात्रि में भगवान शंकर की चार पहर की पूजा का विशेष महत्व है। प्रथम पहर में दूध, दूसरे में दही, तीसरे में घी, चौथे में शहद से अभिषेक करने पर भगवान शंकर अति शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। मनोज वालिया, प्रमोद माहेश्वरी, कमल प्रकाश शर्मा, नेतराम शर्मा, बलबीर सिंह, राम किशोर गुप्ता, निमिष बत्रा, विवेक गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, धर्मपाल, प्रदीप, सुभाष, राजकपूर, रजनी वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें