चिलकाना (सहारनपुर)। कैराना लोकसभा उपचुनाव में चिलकाना पुलिस ने 76 गांव में से गांव को बुड्ढाखेड़ा को वर्नेबल की स्थिति में रखा है। यह गांव लम्बे समय से अति संवेदनशील की श्रेणी में आता रहा है। इसके अलावा गांव पंचकुआ, धौलाहेड़ी, महेश्वरी कलां, कालू मजरा, दुमझेड़ा, चौरीमंडी तथा मंडोरा को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि चुनाव को देखते हुए अभी तक विभिन्न गांवों से 1192 लोगों को मुचलकों में पाबंद किया गया है। इसके अलावा शांति व्यवस्था की दृष्टि से अभी तक 276 लाइसेंसी शस्त्रों को थाने जमा करा लिया गया है।