फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत को सफल बनाने का आहृवान

विज्ञापन
विज्ञापन
महापंचायत को सफल बनाने का आहृवान
विज्ञापन

अंबेहटा। बिड़वी शुगर मिल गेट पर 10 मई को होने वाली किसानों की महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं ने ताकत झोंक दी है।
मंगलवार को सबदलपुर गांव में धर्मपाल सैनी के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। गो सेवा समिति के अध्यक्ष चौधरी कृष्णकांत उर्फ बिट्टू नंबरदार ने कहा कि आगामी सत्र में मिल चलाने के अपने वायदे से मिल प्रबंधन फिसलता दिखाई दे रहा है। यहीं कारण है कि मिल में शुरू किए गए रिपयेरिंग के कार्यों में कोताही बरती जा रही है। मिल के अधिकारी उनके साथ बदसलूकी करते हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। चौधरी कृष्णकांत ने महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। हाजी बबली, अनूप सिंह, सुदेश प्रधान, अनिल कुमार, भूप सिंह, मांगेराम, वेदपाल, सुंदर, अंकुश चौधरी, संजय आर्य, बिजेंद्र, अजय, नीटू, चरण सिंह, सुभाष, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें