साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। इंटर की परीक्षा में इस वर्ष भी लड़कियों ने बाजी मारी है। यमुना खादर इंटर कालेज कम्बोहमजरा के प्रधानाचार्य नाथीराम काम्बोज ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 96.25 प्रतिशत रहा। विद्यालय में इस वर्ष इंटर की परीक्षा में 160 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें से 156 बच्चे उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में 51बच्चे प्रथम, 102बच्चे द्वितीय, 1बच्चा तृतीय श्रेणी से उतीर्ण हुए। इंटरमीडिएट परीक्षा में तनु काम्बोज ने 81.2अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। हाईस्कूल की परीक्षा में 233 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें से 215बच्चें उतीर्ण हुए। प्रधानाचार्य ने सभी उतीर्ण बच्चों को बधाई दी।