सहारनपुर। संसद में विपक्ष के रवैये को लेकर भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा बृहस्पतिवार को हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर अनशन पर बैठेंगे।
सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूरे देश में भाजपा सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में अनशन पर रहेंगे। संसद में विपक्ष के रवैये के कारण सभी सांसद अपना विरोध दर्ज कराएंगे। विपक्ष के व्यवधान के कारण संसद के पिछले सत्र में कोई कार्य नहीं हो पाया है, जिससे एक तरफ संसद पर खर्च होने वाले रुपये का नुकसान देश को हुआ है। वहीं दूसरी तरफ देशवासियों को ऐसे जनप्रतिनिधियों से घोर निराशा होती है। वह कार्यकर्ताओं के साथ सुबह साढ़े नौ बजे से अनशन पर बैठेंगे।