फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड की जांच करेंगे सिटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि 24 फरवरी की रात में अहसान उर्फ सलीम पुत्र महबूब निवासी तेलीवाड़ा, थाना झिंझाना जनपद शामली हाल पता रुड़की जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड), थाना मंडी क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ था। जिसको बाद में जिला चिकित्सालय द्वारा मृत घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए जिला मजिस्ट्रेट पीके पांडे ने उन्हें नामित करते हुए एक माह के अंदर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस घटना के संबंध में सम्बन्धित कर्मी/मृतक के परिजनों व जनसाधारण जो भी साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहते है वे 12 अप्रैल को प्रात: 10 बजे उनके कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें