सहारनपुर। महावीर संकीर्तन मंडल द्वारा होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।
नुमाइश कैंप में मंडल द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण के भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में भारी मात्रा में फूल मंगवाए गए, जिनसे होली खेली गई। इसमें सुदर्शन जुनेजा, राजीव वधवा, नितिन खुराना, पंकज गुंबर, विपिन टुटेजा, बबलू हुडिया, केवल सेठी, प्रवीन ठकराल, रवि, पंकज अरोड़ा, विकास खुराना, राघव और गगन आदि मौजूद रहे।