फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण की शिकायत पर निर्माण कार्य रूकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। लोक निर्माण विभाग की सड़क पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर अग्रिम आदेशों तक निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। बाईपास मार्ग से गुड़ छप्पर मार्ग जा रही सड़क के कार्नर पर विजय कुमार एवं अजय कुमार पुत्रगण रोढ़ामल की जमीन काफी समय से खाली पड़ी है। हाल ही में उक्त जमीन की चारदीवारी के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। गांव सांगाठेड़ा निवासी रितेश कुमार आदि ने लोक निर्माण विभाग की सड़क पर अतिक्रमण किये जाने का उल्लेख करते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में सरकारी जमीन पर होने वाले अतिक्रमण को रोके जाने की मांग की थी। इससे पूर्व समाधान दिवस में भी कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। डीएम ने पीडब्लूडी के अधिकारियों को जांच के लिए निर्देशित किया तो अमीन शक्ति सिंह ने निर्माण कार्य को अग्रिम आदेश तक स्थगित करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें