फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चलवाकर जमीन कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। एंटी भूमाफिया टीम ने ट्रैक्टर चलवाकर सरकारी भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को नष्ट कर 90 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम रसूलपुर पापडे़की अहतमाल गांव में एंटी भूमाफिया टीम ने खसरा नंबर 335, 344, 399, 420 की भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर 90 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। साथ ही कब्जाधारियों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। एंटी भूमाफिया टीम में राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह, लेखपाल सीमा रानी, उत्तम त्यागी, अमर सिंह, बलराम, कुमार पाराशर, सीमा पटेल, पूनम पुंडीर, चैन सिंह, रामकिशन सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें