फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी राशन कार्डों की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बंसल और चिलकाना के भाजपा नेता अनिरुद्ध शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कस्बे में फर्जी राशनकार्डों की जांच करने और पात्र लोगों के राशन कार्ड बनवाने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि कस्बे में भारी संख्या में अपात्र लोगों के अन्त्योदय राशन कार्ड बनाए गए हैं, जिस वजह से पात्र लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। कस्बे के सैकड़ों लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए राशन डीलर तथा पूर्ति विभाग के चक्कर लगा रहे है, लेकिन उनके कार्ड नहीं बन पा रहे है। कस्बे में राशन कार्डों के सत्यापन में भी गड़बड़ी हुई है। सत्यापन करने वालों ने गलत तरीके से बनाए गए कार्डों को निरस्त नहीं किया। पत्र की प्रति मंडलायुक्त, जिलाधिकारी को भी लिखी गई है तथा उन से जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें