फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि दयानंद जयंती पर बच्चों को बांटी एलबेंडाजोल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय कृमि दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को एलबेंडाजोल टेबलेट वितरित की गई। इस अवसर पर महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती भी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सुशील कुमार सैनी ने महर्षि दयानंद सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने छात्रों को महर्षि दयानंद के सिद्धांतों व जीवन से संबंधित जानकारी दी। उप प्रबंधक हरप्रसाद सैनी व प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने छात्रों को राष्ट्रीय कृमि दिवस के बारे में बताया कि शिशु ही भावी भारत का भविष्य हैं। अगर शिशु स्वस्थ होगा तो भारत का भविष्य भी स्वस्थ होगा। उन्होंने सभी बच्चों को कीड़ों की दवा एलबेंडाजोल भी वितरित की। इस मौके पर शिवकुमार सैनी, अनिता सैनी, सुनीता तोमर, राजी शर्मा, राजेश अरोरा, वीके त्यागी, निवेंद्र कुमार, नीशू, अभिषेक सैनी, देवेंद्र कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें