फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा ग्राहकों की समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पंचायत की जिला इकाई के संयोजक राहुल भटनागर ने कहा कि ग्राहक पंचायत के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है और अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक महेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर ग्राहकों की समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि बैंक के बाहर लगे एटीएम और पास बुकों में प्रविष्टि-पोस्टिंग की मशीनें काफी समय से ठीक से काम नहीं कर रहीं हैं। जिससे ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की समस्याओं को निराकरण करने पर अधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में जिला ग्राहक पंचायत कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा। इस मौके पर सह संयोजक रामकुमार शर्मा, संरक्षक रमेश जैन, राजीव अग्रवाल, राजाराम, आदर्शवीर, हरीलाल, राजेश जैन, संजीव कुमार, अशोक बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें