25 को श्रद्धा के साथ मनेगी माता शाकंभरी की जयंती
गंगोह (सहारनपुर)। पीठ बाजार स्थित काली मंदिर में माता शाकंभरी देवी की जयंती बडे़ ही श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। दो दिवसीय जयंती महोत्सव में 25 जनवरी को प्रभात फेरी कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होकर 26 जनवरी को भंडारे के साथ संपन्न होगा। मंदिर के पुजारी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी को प्रात: प्रभातफेरी निकाली जाएगी। शाम को मंदिर को शाक-भाजी, कंद-मूलों और फूलों से विशेष रूप से सजाया जाएगा। इसके उपरांत भजन कीर्तन होगा। 26 जनवरी को मंदिर में सजाई गई शाक-भाजी को सम्मिलित करते हुए भंडारे का आयोजन होगा। बताया कि कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयारी की जा रही है।