फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद ने की मंडलायुक्त से लाईसेंस निरस्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार के सदस्य अभिजीत सिंह उर्फ सन्नी राणा ने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि नगर पंचायत ने नगर में मीट विक्रय के लिए लाइसेंस नियमों को ताक पर रख कर जारी किए हैं। आरोप लगाया कि मीट की इन दुकानों के कारण गंदगी फैली रहती है। इसके चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आरोप है कि लाइसेंस की आड़ में खुलेआम अवैध कटान व अवैध मीट की बिक्री हो रही है। सभासद अभिजीत सिंह ने अवैध रूप से जारी मीट लाइसेंसों की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए अवैध दुकानें बंद कराने तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें