रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत रामपुर मनिहारान नगर पंचायत चेयरमैन के प्रतिनिधि विवेकांत सिंह, अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद, वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र कुमार, रोहित चौहान, सफाई नायक जंग बहादुर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार रात आठ बजे नगर के मुख्य बाजार से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान में नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों ने हिस्सा लिया। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत सफाई के बाद सड़कों एवं नाले नालियों में पानी का छिड़काव भी किया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पूरे देश में चार जनवरी 2018 से स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चलाया गया है।