सहारनपुर। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने आठवीं तक के बच्चों का छह जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। इससे पहले शिक्षकों के अनेक संगठनों ने डीएम पीके पांडेय से मिलकर शीतकालीन अवकाश घोषित करने की मांग की थी। इसके बाद डीएम ने शिक्षा अधिकारियों केे निर्देश जारी किए। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी बोर्ड के आठवीं तक के बच्चों का चार जनवरी तक अवकाश किया गया है। स्कूलों केे चाहिए कि वह इसका कड़ाई से पालन करें।