फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 शिकायतें दर्ज, चार का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। एसडीएम अमित आसेरी ने ब्लाक सभागार में आयोजित तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों को दर्ज शिकायतों का तेजी के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने शिकायतों के निस्तारण में कोताही बरतने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इस मौके पर कुल 24 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कुतुबपुर की बबीता ने उसकी जमीन पर विपक्षी को अवैध रूप से कब्जा करने से रोके जाने, चडाव के भंवर सिंह ने खसरा संख्या 298 पर स्थित चकमार्ग और बोडपुर की सैयारा ने आम रास्ते की पैमाईश करा अवैध कब्जे हटवाने, नगला राजपूत के तेलूराम ने कृषि जमीन खसरा संख्या 47 एवं 48 की पैमाईश कराने, जांड खेड़ा के केहर सिंह ने खेत की डोल बंदी कराने, गांव मंहगी के योगेश ने कृषि पट्टे की पैमाईश करा काबिज कराने और गांव बाधी के ग्रामीणों ने तालाबों पर दबंगों के अवैध कब्जे हटवाए जाने की मांग की है। तहसीलदार चंद्रकांता, सीओ यतेंद्र नागर सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें