सहारनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि पंचायत विकास योजना में जन सहभागिता से ग्राम पंचायत का विकास संभव है।
पांच दिवसीय पंचायत विकास योजना की कार्यशाला में तीसरे दिन जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि पंचायत योजना बनाते समय जन सरोकार से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान दिया जाए और ग्राम प्रधानों को जानकारी दी जाए। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में दीनानाथ सिंह राज्य संदर्भ दाता द्वारा विगत दिवस के प्रशिक्षण का पुनरावलोकन करते हुए सरकार द्वारा निर्धारित वित्तीय प्रावधान अनुरूप बजट के निर्धारण के बारे में जानकारी दी। द्वितीय सत्र में राज्य संदर्भदाता अभय पांडेय द्वारा 14वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग की निर्धारित धनराशि से योजना निर्माण के लिए प्रतिभागियों की समझ विकसित करने के संदर्भ में बताया। स्वच्छता के बारे में जिला स्वच्छता सलाहकार देवभास्कर पांडेय ने अपने विचार रखे। उमेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।