फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के वीटों के बाद फंसा भाजपा प्रत्याशियों का पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी है और शनिवार से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुनावी समर की शुरुआत कर दी है, मगर अब तक भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले। उधर, सहारनपुर सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की और इसके बाद उनके किसी नाम सुझाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। कुल मिलाकर पार्टी के साथ ही विपक्षियों की भी निगाह भाजपा के प्रत्याशियों पर टिकी है। केन्द्र और राज्य में सत्तासीन भाजपा ने निकाय चुनाव में अब तक पत्ते नहीं खोले हैं और यही कारण है कि अब तक जिले भर में चुनावी माहौल पूरे चरम पर नहीं पहुंच पाया है। कांग्रेस, सपा और बसपा ने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है और शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रमुख पार्टियों के दावेदार भी भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा के बाद अपनी रणनीति बनाएंगे। हालांकि भाजपा में अंतिम दौर में संजीव वालिया, कीरत सिंह, डॉ. अजय सिंह और चौधरी बिजेन्द्र सिंह के नामों पर विचार चल रहा है। इसके अलावा पालिका अध्यक्षों और नगर पंचायत चेयरमैन के लिए भी नामों पर चर्चा का दौर जारी है। उधर, बृहस्पतिवार को सांसद राघव लखनपाल शर्मा के अचानक लखनऊ पहुंचने से भाजपा में भी हलचल है। माना जा रहा है कि सांसद ने लखनऊ पहुंच किसी प्रत्याशी के लिए वीटो लगाया है। ऐसे में अब भाजपा की सूची का लोगों को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें